उद्यमियों की समस्याओं का हो त्वरित निराकरण: दिव्या मित्तल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने एवं उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं कानून-सुरक्षा संबंधी बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में डीएम ने नये औद्योगिक आस्थान की स्थापना के लिए 10 एकड़ या उससे अधिक भूमि चिन्हित कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। राजकीय औद्योगिक आस्थान देवरिया में बुनियादी सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए नियमित सफाई, इंटरलॉकिंग, मुख्य गेट निर्माण, पार्क सौंदर्यीकरण और नाली मरम्मत जैसे कार्यों हेतु 252.82 लाख रुपये का प्रस्ताव निदेशक उद्योग को भेजा गया है।

सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने, विद्युत पोल बढ़ाने एवं अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दों पर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उसरा बाजार औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन के लिए भूमि आरक्षित की गई है और जल निकासी, नाली व सड़क सुधार हेतु कार्यवाही जारी है। क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा ने बताया कि 34.85 लाख रुपये की परियोजना के अंतर्गत सफाई, मरम्मत व झाड़ी कटाई जैसे कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।

बैठक में पीएमईजीपी, ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना जैसी वित्तपोषण योजनाओं की समीक्षा की गई। बताया गया कि निवेश मित्र पोर्टल पर जनपद से कोई प्रकरण लंबित नहीं है और देवरिया प्रदेश में इस मामले में पांचवें स्थान पर है, जो औद्योगिक निवेश के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

बैठक में पूर्व विधायक व उद्यमी रविन्द्र प्रताप मल्ल, शक्ति गुप्ता और जेपी जायसवाल ने उद्यमियों की जमीनी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि उद्यमियों को अनुकूल वातावरण देने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, एडीएम जैनेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार, ईओ संजय तिवारी, एलडीएम आरएस प्रेम सहित कई विभागीय अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

3 minutes ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

33 minutes ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

50 minutes ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

56 minutes ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

2 hours ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

2 hours ago