देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उoप्रo शासन के निर्देशानुसार मंत्री (एम०एस०एम०ई०) उ0प्र0 सरकार द्वारा 01 जून 2023 से 15 जून 2023 तक पंजीयन अभियान में उद्यम पंजीयन प्रमाण-पत्र (यू०आर०सी० पोर्टल) का शुभारम्भ किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गाँधी सभागार विकास भवन देवरिया में प्रातः 11 बजे से उद्यम पंजीयन अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा।
उद्यम पंजीयन हेतु जनपद के समस्त औद्योगिक संगठन, व्यापारिक संगठनों, निर्यातकों, हस्तशिल्पियों / कारीगरों, विभागीय योजनाओं में लाभान्वित उद्यमी, बैंकों द्वारा वित्त पोषित नान फार्म सेक्टर के लाभार्थी आदि का https://udyamregistration.gov.in यु०आर०सी० पोर्टल पर उद्यम पंजीयन कराया जायेगा। पंजीयन कराने हेतु आधार कार्ड (मोबाईल नम्बर अपडेट), पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आदि दस्तावेज साथ में लाना अनिवार्य है । यु०आर०सी० पोर्टल पर पंजीकृत व्यक्तियों को मिलने वाला सरकारी लाभ, जैसे, सूक्ष्म उद्यमी दुघर्टना बीमा रू0 5.00 लाख तक टेन्डर में EMD की छूट, बिजली पर रियायत, बैंको द्वारा वित्तीय सहायता आदि शामिल है। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, बैंकर्स तथा उद्यमीगण, आदि उपस्थित रहेंगें।
Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…
जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…
न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…
22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…