सरकारी मार्ग में अवैध अतिक्रमण का किया था शिकायत
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका अंतर्गत पटेल नगर स्थित निषाद बस्ती की ओर जाने वाले 16 फूट चौड़े मार्ग/सरकारी भूमि पर क्यामुद्दीन पुत्र स्व. अख्तर कुजडा द्वारा अवैध रूप से पक्के चबूतरे का निर्माण कर लिया गया था। इस अवैध निर्माण को हटवाये जाने की मांग को लेकर भाजपा नेता जितेन्द्र भारत ने सीएम् पोर्टल पर शिकायत किया था, जिसके बावत नगर पालिका कर्मीयो द्वारा गुरुवार को प्रातः 8.30 बजे मार्ग में निर्मित अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा था, कि भाजपा नेता के शिकायत से खार खाए अतिक्रमण कर्ता क्यामुद्दीन राइन पुत्र स्व. अख्तर कुजडा व एशरत पत्नी स्व. अख्तर कुजडा ने उन्हें भद्दी-भद्दी गाली-गुप्ता देते हुए उनकी हत्या करके जमीन में गाड़ देने की धमकी दे डाली है, जिसकी ऑडियो क्लिप भी है। भाजपा नेता ने अंदेशा जताया है कि अतिक्रमण कर्ता कट्टरपंथी व अराजक तत्व हैं, जिससे जानमाल का खतरा है। भारत ने थाने में लिखित शिकायत कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग किया है।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ते वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए भारत सरकार ने पेट्रोल…
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। चीन की नौसेना का…
US-Iran Tension: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक अहम घटनाक्रम…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…