एसिड अटैक से संबंधित बदमाशो से हुई मुठभेड़ , एक बदमाश मुठभेड़ में घायल, एक गिरफ्तार

एक अदद देशी तमंचा मय खोखा कारतूस सहित नगदी रुपये के साथ स्कूटी, कार, दो अदद मोबाईल फोन बरामद

जयप्रकाश नगर वार्ड नं0 8 नगर पालिका महराजगंज का दवा व्यवसायी निकला अभियुक्त

पीडिता की शादी तय होने से प्रेमी ने सहपाठी के साथ किया एसिड अटैक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।थाना भिटौली, कोतवाली, श्यामदेउरवा व एसओजी तथा स्वाट टीम द्वारा भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एसिड अटैक से संबंधित मामले मे बदमाशो से हुई मुठभेड़ मे एक बदमाश घायल हुआ उसके बाद दोनो बदमाश गिरफ्तारी के साथ ,एक अदद देशी तमंचा मय खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, कार, दो अदद मोबाईल फोन व नगद 8,000/- रूपये बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भिटौली क्षेत्रान्तर्गत महिला के ऊपर एसिड अटैक कर जलाने की घटना अज्ञात अभियुक्तो द्वारा कारित की गयी थी जिस संबंध में थाना भिटौली में मु0अ0सं0 329/23 धारा 326ए भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में पुलिस की 10 टीमें गठित की गयी थी।सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमो से घटना के अनावरण हेतु काफी प्रयास किये गये जिसमे शुक्रवार की रात्रि में गठित टीमो द्वारा अपराधियो की गिरफ्तारी के उद्देश्य से भैसा पुल गोरखपुर- महराजगंज मुख्य मार्ग पर लगातार चेकिंग व छानबीन किया जा रहा था।इसी दौरान मुखबिर द्वारा इस घटना में संलिप्त अपराधियो के दो पहिया वाहन के साथ भागने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर पुलिस द्वारा गहनता से चेकिंग किया जा रहा था। रात्रि में लगभग 12.30 बजे एक दो पहिया वाहन महराजगंज की तरफ से आते हुए दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन सवार बदमाशो द्वारा वाहन न रोककर भागते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाश अपने वाहन के साथ गिर गये । एक बदमाश पुनः पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया परन्तु किसी कारणवश मिस हो गया ।जबाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी तथा एक बदमाश भाग रहा था दोनो बदमाशो को पुलिस द्वारा भैसा पुल से कप्तानगंज जाने वाले नहर मार्ग पर करीब 300 मीटर की दूरी पर गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछने पर रामचरन साहनी पुत्र गुलाब साहनी निवासी महुअवा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज व अनील कुमार वर्मा पुत्र सतीश कुमार वर्मा निवासी जयप्रकाश नगर वार्ड नं0 8 नगर पालिका महराजगंज थाना कोतवाली जनपद महराजगंज बताया। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा मय मिस व खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, कार, दो अदद मोबाईल फोन व नगद 8,000/- रूपये बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तो को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।ऐसे मे इन अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास मे मु0अ0सं0 329/23 धारा 326ए / 120बी भा0द0वि0 थाना भिटौली जनपद महराजगंज। (उपरोक्त दोनो अभियुक्तो के विरूद्ध), मु0अ0सं0 330/23 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना भिटौली जनपद महराजगंज । (उपरोक्त दोनो अभियुक्तो के विरूद्ध ). आदि शामिल है ।अभियुक्त राम चरन मु0अ0सं0-564/ 2017,धारा376, 506 भा0द0वि0 थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज आदि शामिल है।इस घटना मे अभियुक्तों की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम रामाज्ञा सिंह प्रभारी निरीक्षक भिटौली , आनन्द कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली ,धर्मेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना श्याम देउरवा ,
उ0नि0 महेन्द्र यादव, प्रभारी एसओजी , उ0नि0 अखिलेश प्रताप सिंह, प्रभारी स्वाट, उ0नि0 पंकज पाल, चौकी प्रभारी भिटौली , उ0नि0 अंकित सिंह, चौकी प्रभारी नगर थाना कोतवाली हे0का0 सोनू यादव ,का 0पंकज यादव ,का0 अनूप यादव ,का0 अजीत यादव थाना भिटौली , हे0का0 शम्भू यादव , का0 हिमांशु सिंह,
का0 चालक प्रताप थाना श्याम देउरवा,हे0का0 संजीव कुमार श्रीवास्तव, का0 वेदप्रकाश यादव , हे0का0चा0 बृजेन्द्र कुमार सिंह थाना कोतवाली सहित अन्य मय फोर्स शामिल रहे |

rkpnews@desk

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

33 minutes ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

39 minutes ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

47 minutes ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

50 minutes ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

57 minutes ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

1 hour ago