कर्मचारियों को नियम विरुद्ध दंड अधिरोपण का होगा विरोध : विनोद

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)19 सितम्बर..

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) केंद्रीय कार्यालय पर पदाधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री विनोद राय ने कहा कि वातायान कोच कर्मचारी गोरखपुर का मार्च 2022 से अभी तक का यात्रा भत्ता तथा जनवरी 2022 से अभी तक का समयोपरि भत्ता का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि कर्मचारी प्रत्येक दिन वर्ष भर लिंक डायग्राम के अनुसार स्कोर्टिंग की ड्यूटी निर्देशानुसार करते हैं।पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ पीआरकेएस की बैठक

👉मार्च 2022 से यात्रा भत्ता तथा जनवरी 2022 से समयोपरि भत्ता का नहीं हुआ भुगतान

कर्मचारी से अतिरिक्त कार्य कराया जाता है साथ ही यह भी कहा जाता है कि निर्धारित सीमा तक ही समयोपारी भत्ता दिया जाएगा। जबकि कार्य कराने की समय सीमा निर्धारित समय सीमा से बहुत ज्यादा होती है। इसके बावजूद
कर्मचारी को कभी भी नियमित भुगतान नहीं होता है। इससे कर्मचारियों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी कभी भी कार्य का बहिष्कार की घोषणा कर सकते हैं। पीआरकेएस मांग करती हैं कि या तो कर्मचारी संख्या बढ़ाई जाए या समयोपरि भत्ता लिमिट समाप्त किया जाए। श्री राय ने कहा कि इसी प्रकार वातायान कोच में पावर का रखरखाव एवं ऑपरेटिंग का ठेका प्राइवेट है। परंतु फेल्योर होने पर यांत्रिक विभाग द्वारा कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोक दी जा रही है।

👉या तो कर्मचारी संख्या बढ़ाई जाए या समयोपरि भत्ता लिमिट समाप्त किया जाए

जो पूर्ण रूप से अन्यायपूर्ण है। महामंत्री ने कहा कि प्रशासन द्वारा गलत आदेश दिए जाने का विरोध किया जाएगा। कहा कि स्कोर्ट का कार्य सफाई वाले से कराने का आदेश दिया गया है। इतनी बड़ी जिमेदारी बिना ट्रेनिंग कराए कैसे दिया गया इससे एनएफआईआर को अवगत कराया जाएगा और रेलवे बोर्ड में विरोध किया जाएगा। एसी कर्मचारियों को ताबड़तोड़ दंड दिया जा रहा है। भारतीय रेलवे में इलेक्ट्रिक का कार्य इलेक्ट्रिक के अधिकारी देखते हैं और कैरेज का कार्य कैरेज के अधिकारी देखते हैं जबकि पूर्वोत्तर रेलवे में ऐसा नहीं किया जा रहा है। इस मनमानेपन और दोहरे मापदंड पर मान्यता प्राप्त संगठन क्यों मौन है। कहा कि उक्त समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कराने बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।

👉धूमधाम से मनाया यूथ नेता का जन्मदिन, दी गई शुभकामना

इस दौरान डीके तिवारी, देवेंद्र प्रताप यादव, रामकृपाल शर्मा, ओपी सिंह, देवेश सिंह, युवा अध्यक्ष बीपी मिश्र, मुख्यालय मंडल कार्यकारी अध्यक्ष सतीश चंद्र अवस्थी, मुख्यालय मंडल मंत्री केयम मिश्र, स्मॉल पाठक, दीपक चौधरी, कुलदीप बनी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, मनीष चौधरी उपस्थित रहे। इस दौरान यूथ नेता देवेश सिंह जन्मदिन सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में धूमधाम से मनाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी गई।

संवादाता कुशीनगर..

parveen journalist

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

6 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

10 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

10 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

11 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

11 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

11 hours ago