वित्त राज्य मंत्री के बयान पर कर्मचारी नाराज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ भवन पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव संचालन पीआरकेएस के महामंत्री विनोद कुमार राय ने किया, बैठक का मुख्य मुद्दा विधान परिषद में वित्त राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह का वह बयान रहा जिसमें उन्होंने कहा पुरानी पेंशन कर्मचारियों को नहीं दी जाएगी, वित्त राज्य मंत्री विधान परिषद में सपा के सदस्य डॉ मानसिंह का जवाब दे रहे थे।
अपने संबोधन में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की सरकार का यह बयान पुरानी पेंशन के लिए घातक है, और इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों शिक्षकों में रोष व्याप्त है, और कर्मचारियों का यह रोष आने वाले चुनाव में सरकार को दिखेगा भी।
मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा वित्त राज्य मंत्री अपने खुद तो पुराने पेंशन का मजा लेंगे और कर्मचारियों को एनपीएस का टेंशन देकर उनका बुढ़ापा खराब कर रहे हैं, यह बात समझ से परे है कि यह सरकार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है।
परिषद के उपाध्यक्ष मदन मुरारी शुक्ल ने कहा पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए अमृत तो न्यू पेंशन स्कीम विष के समान है, हम सरकार से आग्रह करते हैं की वह पुरानी पेंशन पर अपनी इस नीति को बदलें और कर्मचारियों को इसका लाभ प्रदान करें।
बैठक मै वरुण बैरागी, मदन मुरारी शुक्ल, दीपक चौधरी, राजेश सिंह,बंटी श्रीवास्तव, कनिष्क गुप्ता, इजहार अली, कृष्ण मोहन गुप्ता,अशोक पांडेय, बासुकीनाथ तिवारी, भारतेंदु यादव, प्रभु दयाल सिन्हा, अनूप कुमार, राघवेंद्र कुमार, फुलई पासवान, रामधनी पासवान, पृथ्वीनाथ गुप्ता, जयराम गुप्ता विनीता सिंह यशवीर श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, शशि सिंह, डा० एसके विश्वकर्मा,रमेश भारती, समसुल जहां, राजकुमार सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

14 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

14 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

14 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

15 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

15 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

16 hours ago