बिहार लोक सेवा आयोग में तीसरे प्रयास के बाद मिली सफलता
मैरवा(राष्ट्र की परम्परा)
मैरवा के सिरिसिया गांव के प्रीति राय 69 वी बीपीएसी परीक्षा में 14 वा रैंक हासिल की है,उनका चयन डीएसपी पद पर हुआ है।वह नियोजित शिक्षक के पद पर कार्यरत रहते हुए सेल्फ स्टडी कर तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता हासिल की है।बता दे की भूपेंद्र राय की पुत्री प्रीति राय नौतन के दामोदर नारायण पुर हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा तो, तिलमापुर सीबीआई इंटर कालेज से इंटर की पढ़ाई की है।वह टेट पास कर वर्ष 2022 में जिस स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई की थी उसी स्कूल में नियोजित शिक्षक के पद पर कार्यरत थी। प्रीति को देश सेवा करने का सपना था। लेकिन परिवारिक स्थिति दयनीय होने के कारण गांव में ही रहकर सेल्फ स्टडी कर इस मुकाम को हासिल की है।प्रीति पांच बहन और एक भाई में तीसरे नम्बर की है.प्रीति ने कहा की काफी संघर्ष और कठिन परिश्रम के बाद यह सफलता मिली है। मेरे पिता किसान और माँ गृहणी है।मेरे पिता किसी तरह परिवार का जीविका चलाते थे।उसने अपनी सफलता का श्रेय पिता मां और शिक्षक को दी है।
प्रीति बिहार में 14 रैंक हासिल कर डीएसपी के पद पर चयन होने पर मुखिया सुजीत उपाध्याय, शिक्षक प्रशांत सिंह, राजू राय, संतोष राय, विनय श्रीवास्तव, बलिस्टर राय, रवि तिवारी सहित अन्य रिस्तेदारो ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
आज का इतिहास 25 फ़रवरी: क्यों है यह दिन खास?आज का इतिहास 25 फ़रवरी राजनीतिक…
आज 24 फरवरी 2026 की तिथि का मूलांक 6 (2+4=6) बनता है। अंक ज्योतिष के…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद औरैया में आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया में स्कूल का अश्लील वीडियो वायरल: क्लासरूम में टीचर-छात्रा का कथित प्रेमालाप, जांच शुरू…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद देवरिया में नाबालिग से जुड़े गंभीर प्रकरण में पुलिस को…