बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सेवा निवृत्त हुये प्रधानाचार्य का विदाई समारोह आयोजित किया गया, जोकि तहसील मिहीपुरवा क्षेत्र अन्तर्गत राजकीय इंटर कालेज मधवापुर के प्रधानाचार्य शत्रुध्न लाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में बोलते हुये प्रभारी प्रधानाचार्या शकुन्तला ने कहा की इस विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य रहे और इन्होंने विद्यालय को कम संसाधनों में भी सफलता पूर्वक चलाया तथा छात्रों में अनुशासन एवं संस्कार पर विशेष बल दिया और हम लोगों को एक अभिभावक के रूप में ध्यान दिया। निवर्तमान प्रधानाचार्य शत्रुध्न लाल ने अपने सम्बोधन में कहा की मेरे 32 वर्ष के सेवा काल मे यहाँ के लोगों का सबसे ज्यादा सहयोग और सम्मान मिला । कार्यक्रम में विद्यालय के बालिकाओं ने विदाई गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया ।अन्य वक्ताओं में एस पी वी पी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार, प्रबन्धक अनिल कुमार व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उर्रा की प्रधानाचार्या किरन यादव, शिक्षिका रश्मि किरण आदि उपस्थित रहे । समारोह में शिक्षक मलखान सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, कृष्ण कुमार मौर्य, प्रधान मधवापुर प्रेमराजभर,सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी देवी इंटर कालेज मधवापुर कर प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह ने किया।
3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
आज का मूलांक राशिफल: अंक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफलआज का मूलांक राशिफल…
3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…
पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…
1575 – तुकारोई की लड़ाई में अकबर की विजयअकबर ने 3 मार्च 1575 को तुकारोई…
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…