विद्यालय की छत से गुजर रहा बिजली का तार, नौनिहालों की सुरक्षा पर संकट के बादल

बिजली विभाग को कई बार सूचना के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। इंडो-नेपाल सीमा से सटे ग्राम पंचायत ठूठीबारी स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों की जान पर खतरा का बादल मंडरा रहा है। बताते चलें कि विद्यालय भवन के ठीक ऊपर से लो टेंशन (एलटी) विद्युत तार गुजर रही है, जो बारिश और तेज हवाओं के समय और भी खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, तार काफी नीचे झुक चुका है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका रंजीता मद्धेशिया ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही से बच्चों की जान पर खतरा है। विद्यालय प्रबंधन ने मांग की है कि इस तार को या तो हटाया जाए या इसकी ऊँचाई बढ़ाई जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। गाँव के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि विभाग जल्द कदम नहीं उठाता, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मामले में विद्युत विभाग के जेई रजनीश गौंड से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने एक बार फिर विभाग से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्यवाही की जाए।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

7 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

7 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

7 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

7 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

11 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

11 hours ago