उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
महुआ फीडर से जुड़े उपभोक्ता इन दिनों भारी आक्रोश में हैं, क्योंकि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति के लिए सिद्धार्थनगर जिले से बिजली लाने की योजना बनाई जा रही है। महुआ फीडर से जुड़े कई ग्राम सभाओं के प्रधान, पूर्व प्रधान और ग्रामवासी इस निर्णय से नाखुश हैं। उन्होंने राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, जिलाधिकारी, और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर और आईजीआरएस के माध्यम से गुहार लगाई है कि सिद्धार्थनगर से विद्युत सप्लाई न की जाए।
ग्रामवासियों अलीमुद्दीन, अहद मोहम्मद, नूरजहां, उबैदुल्लाह खां, अबू कमर, और मोहम्मद असलम बब्बू जैसे नाम प्रमुख हैं, जिनका कहना है कि महुआ फीडर से आच्छादित क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इसका समाधान निकाला जाना आवश्यक है, परंतु पड़ोसी जिला सिद्धार्थनगर के खानतारा पावर हाउस से सप्लाई की खबर सुनकर उन्हें चिंता हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सिद्धार्थनगर के गांवों को भी खानतारा पावर हाउस से 8-10 घंटे ही बिजली मिल पाती है, जिससे वे संतुष्ट नहीं हैं।
गांववासियों ने महुआ फीडर से सप्लाई जारी रखने की मांग की है, जब तक कि उनके क्षेत्र में नया पावर हाउस पूरी तरह से निर्मित और चालू नहीं हो जाता। उनका मानना है कि खानतारा पावर हाउस से विद्युत सप्लाई उनकी समस्याओं को और बढ़ा सकती है।
इस मुद्दे के समाधान के लिए, अधिवक्ता इकबाल अहमद ने लखनऊ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। न्यायालय ने विद्युत विभाग को आदेश दिया है कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए एक नए पावर हाउस का निर्माण किया जाए।
विद्युत विभाग के जेई आकाश रावत ने बताया कि अधिवक्ता इकबाल अहमद द्वारा क्षेत्र की विद्युत समस्या के निदान संबंधी उच्च न्यायालय लखनऊ में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। न्यायालय द्वारा क्षेत्र में एक पावर हाउस का निर्माण कराकर क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को दूर करने का आदेश विद्युत विभाग को दिया है। जिसके अनुपालन में पावर हाउस निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुका है। पावर हाउस निर्माण को पूरा होने में समय लगेगा। जब तक पावर हाउस निर्माण का कार्य पूरा होकर संचालित नहीं हो जाता तब तक के लिए अस्थाई तौर पर इस फीडर के उपभोक्ताओं को बगल के जनपद सिद्धार्थनगर से बिजली सप्लाई देने का प्रबंध किया जा रहा है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…