सादात में बिजली हादसा: एक की मौत

जेई निलंबित, लाइनमैन बर्खास्त

गाज़ीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) सादात क्षेत्र के ग्राम दौलतनगर में आज एक दर्दनाक विद्युत दुर्घटना में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज पाल पुत्र जूठन पाल के रूप में हुई है। घटना आज सुबह 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सादात के अधीन क्षेत्र में हुई, जब एल.टी. लाइन (लो टेंशन लाइन) टूटकर नीचे गिर गई और सूरज पाल इसकी चपेट में आ गए।

अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मण्डल, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लाल दरवाजा गाज़ीपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि हादसे की प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आई है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 33/11 केवी उपकेंद्र सादात के अवर अभियंता (जेई) मनोज कुमार पटेल को निलंबित कर दिया गया है, जबकि निविदा कर्मी लाइनमैन राजेन्द्र कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

विभागीय अधिकारियों ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

ग्राम दौलतनगर में हुई इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है। लोग बिजली विभाग से मांग कर रहे हैं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

38 minutes ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

45 minutes ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

2 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

3 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

3 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

4 hours ago