बिजली कनेक्शन चेक करते विद्युत अधिकारी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना विद्युत विभाग द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर लोगों के कनेक्शन को चेक किया जा रहा है, इसी क्रम में बुधवार रात्रि लगभग 8:00 बजे अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में नाइट् रेड अभियान के तहत बस स्टेशन, कैलेंडर तिराहा, शहीद चौराहा स्थित लगभग 50 विद्युत उपभोक्ता की कनेक्शन को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान 4 उपभोक्ता के लोड बढ़ाए गए 2 उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन एवं 3 उपभोक्ताओं को सख्त चेतावनी दी गई कि, अगर विद्युत बिलों का भुगतान 2 दिन के अंदर आपके द्वारा नहीं किया गया तो आप के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अचानक देर रात्रि हुए इस रात्रि छापा अभियान को लेकर उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मची रही, इस दौरान पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बिना कनेक्शन की अगर कोई भी उपभोक्ता विद्युत का उपयोग करते हुए अथवा विद्युत चोरी करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध विद्युत अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जांच के दौरान एसडीओ विद्युत नीरज कुमार, अवर अभियंता लालजी यादव, राजेंद्र यादव, रवि कुमार, विपिन चतुर्वेदी, चंद्र भूषण यादव, जितेंद्र यादव समेत विद्युत विभाग के लाइनमैन एवं कर्मचारी इस रात्रि छापा के दौरान अपने-अपने स्थानों पर मुस्तैद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

1 hour ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago