रौनियार सेवा संघ का चुनाव संपन्न

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l नगर रौनियार सेवा संघ कमेटी भाटपार रानी द्वारा सर्वसाधारण की बैठक नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी शैलेश गुप्ता के दुकान मानसरोवर होलसेल मार्ट दुर्गा मंदिर रोड पर आयोजित की गई l
बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी के गठन पर विचार किया गया जिसमें उपस्थित समाज के सभी स्वजातीय बंधुओ ने कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्त को लगातार दूसरी बार नगर रौनियार सेवा संघ भाटपार रानी का अध्यक्ष चुन कर आशा व्यक्त किया कि उन्हीं के संरक्षण में कमेटी सुचारू रूप से आगे भी चलती रहेगी इस अवसर पर संरक्षक पद के लिए श्री कृष्ण जी रौनियार, उपाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता सभासद राजेश कुमार गुप्ता आर के हैंडलूम एवं महामंत्री संजय कुमार गुप्ता , मंत्री मनोज कुमार गुप्त जितेंद्र कुमार गुप्त सोनू कुमार गुप्ता संगठन मंत्री मारकंडे गुप्ता मुन्नालाल गुप्ता कोषाध्यक्ष के लिए शारदा गुप्ता को चुना गया वहीं उक्त अवसर पर लगातार दूसरी बार नगर रौनियार सेवा संघ के अध्यक्ष चुने गए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा थी कि अन्य को भी मौका मिले समाज की सेवा करने का। किन्तु अब आगे भी मेरे प्रति आप सभी के स्नेह और समर्पण को देखते हुए मैं संगठन के साथ था हूं और रहूंगा।
आप लोगों ने अब दूसरी बार जो मुझे सौंपी है मैं उसका पूरी ईमानदारी के साथ बखूबी आगे भी निर्वहन करुंगा।
तत्पश्चात सर्वसम्मति से रौनियार समाज के कुलभूषण महाराज हेमचंद्र विक्रमादित्य की जयंती 7 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को मनाए जाने का निर्णय लिया गया जिसका सभी स्वजातीय बंधुओ ने स्वागत किया l उन्होंने आगामी 7 अक्टूबर को महाराजा हेमचंद विक्रमादित्य की जयंती अवसर पर रौनियार समाज के सभी लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया है । उक्त अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। तथा जिन बच्चों का प्रोग्राम सबसे अच्छा होगा उन्हें विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा l उक्त अवसर पर मदन रौनियार पवन कुमार गुप्ता दिनेश कुमार गुप्ता विजय कुमार गुप्ता कन्हैया लाल गुप्ता शैलेश गुप्ता राजीव गुप्ता क्रांति गुप्ता संतोष गुप्ता प्रेमचंद गुप्ता मनोज गुप्ता जितेंद्र कुमार गुप्ता मुन्नालाल गुप्ता सुधीर गुप्ता कमलेश गुप्ता मारकंडे गुप्ता गणेश कुमार गुप्ता विजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे l

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फार्मासिस्ट के अभाव में सीएचसी सिकंदरपुर की दवा व्यवस्था प्रभावित, नियुक्ति की उठी मांग

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर में पिछले लगभग दो…

3 minutes ago

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

20 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

20 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

21 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

21 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

22 hours ago