संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। छपरा–अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से रविवार की देर शाम खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक 65 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन करीब 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही, जिससे रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पार करने के बाद त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 200 मीटर पूरब हुआ। बताया गया कि महिला अचानक ट्रेन के सामने आ गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इंजन की चपेट में आने से वह ट्रैक के किनारे गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के चलते रेलवे क्रॉसिंग का फाटक लगभग पौने घंटे तक बंद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों बाद ट्रेन के रवाना होने के बाद यातायात बहाल हुआ और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…