महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बैजनाथपुर कला में बीती रात एक काले रंग का बंदर छत पर सो रहे बुजुर्ग को मारकर घायल कर दिया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर परिजनों द्वारा मौके पर पहुंच कर शोर मचाया गया । बंदर शोर सुनकर घटना स्थल से गांव की तरफ भग गया।परिजनों ने घायल बुजुर्ग को निजी साधन से उपचार के लिए जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत बैजनाथपुर कला निवासी रमाकांत राजभर पुत्र पथरदेव उम्र 60 वर्ष रोजाना की तरह भोजन करने के बाद छत पर सो रहे थे। लगभग दो बजे रात में काले रंग का बंदर छत पर पहुंच गया और रमाकांत के सिर में काटकर घायल कर दिया। रमाकांत के शोर मचाने पर परिजनों सहित अगल बगल के तमाम लोग जुट गए और हाथ में लाठी डंडा लेकर शोर मचाया।ग्रामीणों को देखकर बंदर घटना स्थल से गांव में की तरफ भग गया।परिजनों ने घायल रमाकांत को खून से लतपथ देख निजी साधन से उपचार के लिए जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल बुजुर्ग को घर भेज दिया। बताते चले कि बंदर 15 दिनों से गांव में आया है और आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया है। चार दिनों पूर्व योगेंद्र पुत्र असर्फी को काटकर घायल कर दिया था।जिला अस्पताल में चार दिनों तक इनका इलाज चलता रहा। लेकिन सम्बंधित जिम्मेदार मौन है ।
इस सम्बन्ध में प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है मौके पर वनकर्मियों को भेजकर बंदर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
झाड़ियों में मिला लावारिस युवक का शव, सिकंदरपुर–बलिया में फैली सनसनी सिकंदरपुर / बलिया (राष्ट्र…
रांची कचहरी चौक हिंसा: किन्नरों से मारपीट, युवक का अपहरण, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल…
JAC Exam Date Change 2026: नगर निकाय चुनाव के चलते इंटर, 8वीं, 9वीं और 11वीं…
बिहार में रेंट एग्रीमेंट होगा सस्ता, किरायेदारों को बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन फीस में 50% तक…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के गड़वार–फेफना मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…
पटना एनकाउंटर: कुख्यात सूर्या डॉन पुलिस मुठभेड़ में घायल, NMCH में भर्ती पटना (राष्ट्र की…