वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल में आठवां कॉन्वोकेशन सेरेमनी हर्षोल्लास के साथ संपन्न

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को आठवें कॉन्वोकेशन सेरेमनी में सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। तत्पश्चात कक्षा नर्सरी से 11वी तक के बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। नर्सरी में आदर्श, आलोक, अनन्या, नर्सरी बी में सान्वी सिंह, ऋषभ इसके साथ ही क्रमशः आरव गौतम, प्राची, उसैद, सुहानी, आभास प्रजापति, अनुष्का, अलिशबा, अफ़रा, रेहान, दिशा ब्रिज, मानवी, अनन्या गुप्ता, रुद्रप्रताप सिंह, कशिश वर्मा, अनन्त सिंह, वैष्णवी सिंह, एंजेल गौतम, सोनू चौहान, गंगा सिंह, सृष्टि शर्मा, अमन, आंशिका सिंह, अनुष्का धवल, मुस्कान यादव, ऋषभ यादव, शिवेन्द्र सिंह, अंशिका यादव और खुशी श्रीवास्तव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उसके बाद विभिन्न क्षेत्रों जैसे बेस्ट राइटिंग, बेस्ट यूनिफॉर्म, बेस्ट स्पीकर, बेस्ट सिंगर, बेस्ट डिसिप्लिन, बेस्ट डाइट, बेस्ट डांसर, शत प्रतिशत उपस्थिति, बेस्ट स्टूडेंट्स ऑफ ईयर, स्किल्ड पैरेंट्स के साथ ही मिस और मिस्टर वेदान्ता के पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने अभिभावकों के सहयोग और विश्वास के लिये उनका धन्यवाद दिया तथा एकेडेमिक डायरेक्टर आर एस शर्मा ने विद्यालय के उपलब्धियों से अभिभावकों को अवगत कराने के साथ ही, भविष्य की योजनाओं से भी परिचित कराया।

कार्यक्रम में एजाज अहमद को बेस्ट टीचर व फ़हीम अहमद को जेम्स ऑफ वेदान्ता से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील तिवारी व नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया व कार्यक्रम की सराहना किया। अन्त में प्रबंध कमेटी ने सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धन्यवाद व अभिभावकों की प्रशंसा तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

5 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

6 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

6 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

6 hours ago