भटनी स्टेशन पर आठ संदिग्धों को रेलवे सुरक्षा बल द्वार पकड़ा गया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 10 जुलाई,2023 को रेलवे सुरक्षा बल,भटनी के उप निरीक्षक अरविन्द कुमार साथ कांस्टेबल धनंजय प्रताप राव और अनुराग प्रताप सिंह सभी सीआईबी/भटनी, तथा राजकीय रेल पुलिस द्वारा
भटनी रेलवे स्टेशन पर निगरानी गस्त व चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 05 के पूर्वी छोर पर संदिग्ध हालत में 08 व्यक्तियों को 12 पिट्ठू बैग/ झोले को ले जाते देखा गया,जिन्हे रोककर पुछताछ किया गया सभी को बिना किसी अधिकार पत्र / टिकट के स्टेशन पर उपस्थित होना पाया गया । उन्होंने अपना नाम क्रमशः सोनू तिवारी निवासी ग्राम व पोस्ट – विठुना, थाना बसंतपुर जिला सिवान, सूरज कुमार निवासी ग्राम व पोस्ट जुड़कन थाना हुसैनगंज जिला सिवान, मनीष कुमार निवासी ग्राम इब्राहिमपुर पोस्ट दरियापुर थाना दरियापुर जिला छपरा, जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम रहीमापुर पोस्ट बिदुपुर थाना बिदुपुर जिला वैशाली, विकास कुमार निवासी ग्राम पहलेजा दियरा पोस्ट सोनपुर थाना सोनपुर जिला छपरा , धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम फलेजाशापुर पोस्ट व थाना सोनपुर जिला छपरा, आशीष कुमार निवासी ग्राम टिकरी पोस्ट हुसैनगंज थाना हुसैनगंज जिला सिवान,प्रदुम तिवारी निवासी ग्राम /पोस्ट पिपराशुक्ला थाना खुखुंदू जिला देवरिया ने पूछताछ के दौरान बताया कि बिहार राज्य में शराब प्रतिबंधित होने के कारण उत्तर प्रदेश के इलाकों से शराब लेकर रेल /बस के माध्यम से शराब को बिहार राज्य में ले जाकर अधिक कीमत लेकर बेच देते हैं। मौके पर उनके पास से 19 अदद रॉयल स्टेज विस्की 750 मिली,12 अदद रॉयल स्टेज 375 मिली, 48 अदद बुडवेजर बियर 500मिली, 72 अदद हावर्ड बियर 500 मिली, 331 अदद ऑफिसर्स च्वाइस टेट्रा पैक 180 मिली, सभी की कीमत 73160/- रुपये का बरामद हुआ। आठों व्यक्तियों को रेल अधिनियम की धारा 147 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों अपराध का तरीका- बिहार राज्य में शराबबंदी के कारण होने वाले भारी लाभ के कारण तस्करों द्वारा उत्तर प्रदेश से शराब तस्करी कर ले जाकर अवैध रूप से बेचकर धन उगाही करना पाया गया । रेलवे सुरक्षा बल भटनी द्वारा क्राइम सं 312 /23 से 319/23 U/S 147 R Act dt 10.07.23 तथा राजकीय रेल पुलिस / भटनी द्वारा अपराध सं – 10 /23 से लगायत 17/23 U/S 60 Exise Act, मद्य निषेध उत्पाद संशोधित अधिनियम S/V सोनू तिवारी आदि क्रमशः 10.07.23 पंजीकृत किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

32 minutes ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

38 minutes ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago