अकीदत के साथ अदा की गयी ईदुल फितर की नमाज

मुल्क में अमन एवं खुशहाली की मांगी दुआ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। रमजान के तीस रोजे पूरे होने के बाद आज पूरे क्षेत्र में ईद का त्योहार उत्साह से लबरेज होकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय नगर के पैना रोड स्थित ईदगाह में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां मौलाना राशिद अली ने सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा कराया। रमजान के तीस रोजे रखने वाले सभी मोमिनों के चेहरों पर खुदा को राजी करने की इच्छा झलक रही थी,ईदगाह में तड़के सुबह से ही बच्चों – बच्चियों के साथ अकीदतमंदों की भीड़ नमाज संपन्न होने तक बढ़ती रही। अकीदतमंदों ने नमाज अदा करने करने के दौरान अपने मुल्क हिन्दुस्तान में अमन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआ मांगी।नमाज संपन्न होने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाईयां दी। इसके अतिरिक्त नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह ने, गौरा में तथा पैना के ईदगाह में मौलाना इस्तियाक साहब ने ईदुल फितर की नमाज अदा करायी। नमाज के दौरान उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार गौतम एवं अधिशाषी अधिकारी निरूपमा प्रताप के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।इस दौरान मुख्य रूप से हाजी डा ए एच लारी,हाजी नईम अहमद, हाजी मोहम्मद मुस्तफा, मौलाना अनीस अहमद, मौलाना नुरूल इस्लाम,हाफिज जावेद,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, अब्दुल खालिक अंसारी,नबाब हुसैन, बबलू राईन ,सेराज अंसारी, चांद आलम, आरिफ भोलू,सज्जाद हुसैन,यूनुस अंसारी, खुर्शीद आलम,मुनीर शाह,खुर्शीद खान,असरफ अली, मुबारक अली,नसीर राईन,अनीस मंसूरी,नसीम अहमद, फैय्याज अंसारी, सलमान अली आदि अकीदतमंदों ने ईदुल फितर की नमाज अदा कर मुल्क के अमन एवं सलामती की दुआ मांगी।
इस अवसर पर सपा नेता वीरेंद्र गुप्ता एवं समाजसेवी श्याम सुंदर जायसवाल ने लोगो से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

6 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

6 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

6 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

6 hours ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

7 hours ago