अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज,मांगी अमन चैन की दुआ

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) बुधवार शाम को ईद के चांद के दीदार होने के बाद गुरुवार सुबह को जनपद से लेकर गांव तक प्रेम एवं भाईचारे के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच शांति व सद्भाव पूर्ण माहौल में मुस्लिम भाइयों ने ईद उल फितर यानी ईद का त्यौहार मनाई।ईदगाह में सुबह में रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा की।इस दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में हिंदू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।ईद के नमाज के बाद बच्चों ने परिजनों के साथ ईदगाह में लगे मेले का लुफ्त उठाया। एवं विभिन्न प्रकार के सामान व मिठाइयां खरीदी। इस दौरान सभी के चेहरों पर खुशी की चमक देखने को मिल रही थी।इसी क्रम में रमजान माह के अंतिम दिन बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों एवम ईदगाह में जाकर ईद की नमाज अदा की।जहा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद रही। क्षेत्र के बघौचघाट हाजी मार्केट,मोतीपुर,मेंदीपट्टी बेलवनिया,मलसी ख़ास,हरफोडा़,रामपुर महुआबारी, बेलम्हा बाज़ार,अमरपुर, मेहां हरहंगपुर,बसडीला,सेमरी, हरिमहुअवा,पकहां,रामगर,विशुनपुरा बाजार समेत आदि गांवों में ईदुलफितर की नमाज़ बहुत ही अमन के साथ अदा की गई ।इस क्रम में मेदीपट्टी बेलवनिया की सुन्नी क़ादरी में भी भारी संख्या में नमाज़ी ईद की नमाज़ के लिए इकट्ठा हुए।इस दौरान मौलाना बदरूद्दीन ने कहा कि अल्लाह की तरफ से यह ईद दरअसल महीने भर कठिन परिश्रम के साथ रमज़ान के रोज़े रखने वाले रोज़ेदारों के लिए इनाम है।हाफ़िज़ मोनीस आज़म ने नमाज़ पढ़ाई एवम मुल्क में शांति की दुआ की गई।इस दौरान थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

2 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

2 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

3 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

4 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

4 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

5 hours ago