अच्छी व संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए अभिभावक व शिक्षक दोनों का प्रयास जरूरी- सुभाष त्रिपाठी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सैनिक किड्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शहर के मिलन पैलेस में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुभाष त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि अच्छी व संस्कार युक्त शिक्षा के लिये अभिभावक व शिक्षक दोनों का प्रयास जरूरी है।उन्होंने स्कूल के प्रबन्धक विजय गौड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विद्यालय बच्चों व शिक्षकों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहन का कार्य करता रहा है।मालूम हो कि इस वार्षिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक दर्जन से अधिक इवेन्ट्स प्रस्तुत किया जिसे सभी ने खूब सराहा।इसके अलावा शैक्षिक सत्र 2024-25 में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को पुरस्कार,स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया और इसी क्रम में वर्ष 2024 की हाई स्कूल परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र आस्तिक मिश्रा को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया तथा कक्षा तीन व चार से संयुक्त रूप से सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली गौरी प्रिया सिंह कक्षा पांच व कक्षा छ: से कौस्तुभ मणि शुक्ला व कक्षा सात व आठ से कृतिका अवस्थी को टैबलेट,स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा से प्रथम स्थान पाने वाले आर्या गुप्ता कक्षा प्ले ग्रुप, शिवज प्रजापति कक्षा नर्सरी, अर्णव विश्वकर्मा,तारिशी शंखधार कक्षा यूकेजी, समरीन वसीम कक्षा एक,मोहम्मद अली कक्षा दो अलवीरा खान कक्षा तीन,अनन्या गुप्ता कक्षा चार,रूद्र आशीष पटेल कक्षा पांच,अर्पित कुमार मोहम्मद कैफ खान ,वर्णिका शुक्ला कक्षा , को साइकिल,स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कक्षा नौ में सर्वोत्तम अंक पाने वाले छात्र अंश श्रीवास्तव को स्मार्ट वॉच,स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रत्येक कक्षा से सर्वोच्च दस स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी उपहार,स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया‌इससे पहले कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया‌।साथ ही एक दर्जन पत्रकारों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी सपरिवार मौजूद रहे एवं आनंद किशोर पांडेय,अजय कुमार शर्मा, रमेश चंद चौधरी,विद्यालय प्रबंधक विजय गौड़,अजय जिला प्रचारक, असमी अतीक प्रिंसिपल प्रशासन, रीना कश्यप प्रिंसिपल शिक्षा रितु गौड़ विद्यालय समन्वयक,अंशु गौड़ कार्यालय प्रभारी,गजाला परवीन समेत समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।इस कार्यक्रम का संचालन गौरव वर्मा,साक्षी शर्मा व योगेश वाजपेई ने किया और अंत में सभी आएं हुए अतिथियों का प्रधानाचार्य असमी अतीक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

ऑपरेशन सदर्न स्पीयर: अमेरिकी कार्रवाई में 3 नावें निशाना, 11 की मौत; ड्रग तस्करी पर बड़ा सैन्य अभियान

Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…

33 minutes ago

युवाओं के सपनों को पंख देगा Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan, 20 फरवरी को महराजगंज में वृहद ऋण शिविर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…

37 minutes ago

UP PCS Transfer: यूपी में 6 PCS अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय बने नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

41 minutes ago

अग्निवीर भर्ती 2026: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

2 hours ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

2 hours ago