पहले लड़े थे गोरों से – अब लड़ेंगे चोरों से…

खिरिया बाग आंदोलन के 100 दिन पूरे होने निकला जुलूस

आज़मगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l खिरिया बाग आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर जुलूस निकाला गया। खिरिया बाग से हजारों किसान-मजदूर हसनपुर, लक्षेहरा, श्रीकांतपुर, गढ़हन, जिगिना करमनपुर में जुलूस निकालाl जमीन नहीं देंगे, कौन बनाता हिंदुस्तान-भारत का मजदूर किसान, एयरपोर्ट विस्तार का मास्टर प्लान रदद् करो, पहले लड़े थे गोरों से-अब लड़ेंगे चोरों से, एयरपोर्ट बहाना है-जमीन लूट निशाना है के नारे गूंजते रहे।
अखिल भारतीय मजदूर किसान सभा के महासचिव और संयुक्त किसान मोर्चा के ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य डॉक्टर आशीष मित्तल ने कहा कि, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जनता का नहीं विदेशी कम्पनियों का विकास होगा, जनता की ताकत के सामने मोदी सरकार को झुकना पड़ा है और फिर से वो खिरिया बाग आंदोलन के सामने झुकेगी। जब कोरोना में पुलिस लाठी मार रही थी तब किसानों ने खाना खिलाया,और शासन-प्रशासन भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन कर रहा है। आज़मगढ़ के किसानों-मजदूरों के आंदोलन के साथ संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि पूरा देश विदेशी कंपनियों के हाथों बेचा जा रहा है, ऑनलाइन व्यापार ने छोटे दुकानदारों का रोजगार छीन लिया। इस आंदोलन ने पूरे देश को उम्मीद दी है।
गोरखपुर से पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले संपूर्णानंद मल्ल ने कहा कि सरकार बेईमानी कर रही है, आप एक इंच जमीन नहीं दीजिएगा। जो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जीवन छीन रहा वो विकास कैसे हो सकता है अगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की परियोजना रदद् नहीं हुई तो मैं आमरण अनशन आपके समर्थन में करूंगा,और सरकार की हिम्मत नहीं कि आपके घरों पर बुलडोजर चला दे।
21 और 22 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसान नेता का खिरिया बाग में जुटान होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर किसान परेड का आयोजन होगा।
जुलूस में इलाहाबाद से करन निषाद, कमलेश निषाद, हरियाणा-पंजाब से आए राजकुमार भारत, सूरज पाल, रामकुमार, दुखहरन राम, राजेश आज़ाद, राजीव यादव, वीरेंद्र यादव, विनोद यादव, ओम प्रकाश भारती, अवधेश यादव आदि प्रमुख रूप से रहे। जुलूस की अध्यक्षता किस्मती देवी और संचालन रामनयन यादव ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

3 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

5 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

5 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

5 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

7 hours ago