आरव इंटरनेशनल प्री-स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)30 सितम्बर… पादरी बाजार क्षेत्र के शताब्दीपुरम कॉलोनी स्थित आरव इंटरनेशनल प्री-स्कूल में शुक्रवार को धूमधाम से दशहरा मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय की निदेशक हेमलता पांडेय, चेयरमैन संतोष पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान मां देवी के विभिन्न स्वरूपों में सज कर आए हुए छात्रों का वंदन किया गया।छात्र-छात्राएं रामायण के विभिन्न किरदारों में नजर आए जहां छात्राएं मां सीता , दुर्गा, काली आदि देवियों के रूप में नजर आई तो वहीं छात्र राम लक्ष्मण, हनुमान, जामवन्त, सुग्रीव, नल-नील, रावण, मेघनाथ, बालि, अंगद आदि के रूप में नजर आए।

👉विद्यालय की निदेशकब हेमलता पांडेय ने छात्रों व अभिभावकों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे छात्रों के अभिभावकों की माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोनी, सोनाक्षी व श्रद्धा ने किया। इस दौरान विद्यालय में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जहां अभिभावकों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की निदेशक हेमलता पांडेय ने कहा कि हमें विद्यालय में सभी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। ऐसे छात्रों के अंदर सभी धर्मों के प्रति समभाव की भावना व सभी धर्मों की जानकारी होती है। चेयरमैन संतोष पांडेय ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपने संस्कृति व सभ्यता के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। विद्यालय एक बेहतर प्लेटफार्म है जहां बच्चों को समग्र जानकारी दी जाती है।

संवाददाता गोरखपुर..

parveen journalist

Recent Posts

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 hours ago

महराजगंज में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का कॉस्मेटिक सामान बरामद; दो गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

2 hours ago

साइबर ठगी में पीड़ित के खाते में खोराबार पुलिस ने वापस कराए 40 हजार रुपये

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार…

2 hours ago

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

8 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

8 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago