जनपद में धूमधाम से मनाया जाएगा दुर्गा पूजा महोत्सव : सुदामा मिश्रा

श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना,पूजन एवं विसर्जन के लिए श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक शहर के काजीकटरा स्थित महामंत्री सुदामा मिश्रा के आवास पर आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह टिंकू ने किया।महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा ने वर्ष 2022 व वर्ष 2023 का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे पदाधिकारियों ने ध्वनिमत से सहमति प्रदान की।महामंत्री सुदामा मिश्रा ने पिछले वर्ष सकुशल विसर्जन सम्पन्न करवाने के जिला प्रशासन व पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने बताया कि गत वर्षों की भांति जनपद में इस बार भी आगामी 03 अक्टूबर से दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।उन्होंने कहा महासमिति दुर्गा पूजा उप समितियों से समन्वय बनाकर आगामी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना,पूजन व सकुशल विसर्जन के लिए कटिबद्ध है।बैठक में आगे उन्होंने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल जनप्रतिनिधियों के साथ शीघ्र जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के समन्वय से दुर्गा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।उन्होंने महासमिति के पदाधिकारियों,सदस्यों से अपील की कि सभी अपना वार्षिक रिनीवल अवश्य करवा लें।महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह टिंकू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में चंद्रभान सिंह संचित,विनोद कुमार रस्तोगी एडवोकेट, सुधाकर मिश्रा एडवोकेट,शिवशरण सिंह, पवन जायसवाल,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,कन्हैया सोनी,आत्माराम यादव,विपिन यज्ञसैनी, रामजी शुक्ला,सत्येंद्र शुक्ला,गौरव तिवारी,ज्ञानेंद्र धर शर्मा,लव कुमार द्विवेदी,देवेन्द्र कुमार गुप्ता,बैजनाथ रस्तोगी,राजकुमार सोनी,सुरेश गुप्ता,अर्पित श्रीवास्तव,विमल मिश्रा मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

4 hours ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

6 hours ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

6 hours ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

6 hours ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

6 hours ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

6 hours ago