अज्ञात कारणों से घर में लगी आग से गृहस्थी का सामान व बकरियां जलकर राख

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में बुधवार के दिन अज्ञात कारणों से लगी आग में एक ही परिवार के चार घरों का आशियाना समेत टेंपो सहित तीन बकरियां जिंदा जलकर राख हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी ग्राम निवासी रामजी यादव का मड़ई व करकट का घर था। बुधवार को दिन में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई, पछुआ तथा तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते तब तक रामजी यादव समेत इनके तीन पुत्र नंदजी, संजी तथा शंकर यादव का सब कुछ जलकर राख हो गया। इस आग में रामजी यादव की तीन बकरियां भी जल गई तथा शंकर यादव की खड़ी टेंपो गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बगल के घर से मोटर द्वारा पानी चलाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जय मिश्र ने पीड़ित को हर संभव मदद की बात की। सूचना के बाद पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल देवेश पांडेय ने छानबीन शुरू की। स्थानीय लोग भी पीड़ित परिवारों के लिए खानपान व अन्य मदद करने में जुट गए।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

44 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

55 minutes ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

1 hour ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

1 hour ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

4 hours ago