कांवड़ यात्रा के चलते बीएड द्वितीय वर्ष की दो परीक्षाएं स्थगित, विश्वविद्यालय ने जारी की नई तिथियां

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर द्वारा संचालित बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में आंशिक संशोधन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र आगामी 21 जुलाई 2025 एवं 22 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 21 जुलाई को प्रस्तावित परीक्षा अब 24 जुलाई 2025, तथा 22 जुलाई की परीक्षा अब 25 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं प्रथम पाली में प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही सम्पन्न होंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डी.एन. यादव ने बताया कि यह निर्णय छात्रों की सुविधा और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की जाती है कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारियों को सुनिश्चित करें।

Karan Pandey

Recent Posts

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

8 minutes ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

14 minutes ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

7 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

7 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

7 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

8 hours ago