अनियमितता बरतने पर सस्ते गल्ले की दुकान हुई निरस्त,मुर्दे को राशन खिलाना महंगा पड़ा

राष्ट्र की परम्परा के खबर का हुआ असर

मुर्दे उठाते राशन, कोटेदार का लिंक स्वर्ग तक, तहसील प्रशासन मेहरबान

नारियाव/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भागलपुर ब्लाक क्षेत्र के नरियांव गांव में तहसील प्रशासन की कृपा से मुर्दे भी अंगूठा लगा कर राशन वितरण प्रणाली का लाभ उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने जब आवाज उठाई तो गांव का राजनीतिक तापमान बढ़ गया, खुली जांच में पाई गई अनियमितताओं पर पर्दा डालने के लिए तहसील प्रशासन ने अर्थ दंड लगा दिया। तहसील प्रशासन के इस रवैया से नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटा कर जांच की मांग कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग किया है।
नरियांव गांव निवासी नागेंद्र चौहान ने जिलाधिकारी देवरिया को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है। उपजिलाधिकारी बरहज द्वारा कराई गई जांच में कोट की दुकान में अनियमितताएं मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय दस हजार और पांच हजार रुपए का अर्थ दंड दो-दो बार लगाकर छोड़ दिया गया। गरीबों का राशन कहां गया इस बिंदू पर कोई टिप्पणी नहीं की गई । द्रौपदी देवी और तीजा देवी की दो साल पूर्व मृत्यु हो गई, फिर उनका अंगूठा कौन लगा रहा है। अमित एवं योगेन्द्र का नाम तीजा देवी के राशन कार्ड में कैसे दर्ज हो गया। सुभागी देवी की मौत के बाद सारदा देवी का नाम फर्जी तरीके से कैसे दर्ज हो गया। नरगिस के पूरे परिवार की मौत हो चुकी है। मरणोपरांत राशनकार्ड निरस्त होने के बजाय मंजू देवी का नाम कैसे अंकित हो गया।
बरहज तहसील के आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से नरियांव गांव में मुर्दे भी प्रति माह राशन वितरण का लाभ ले रहे हैं और चहेतों को लाभ देने के लिए मृतक परिवारों के राशन कार्ड में नाम दर्ज कर दिया गया है। तहसील प्रशासन अर्थ दंड लगा कर कार्यवाही करने से कतरा रहा है। नागेंद्र चौहान ने जिलाधिकारी देवरिया से जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग किया था। विक्रेता द्वारा जानबूझकर अनियमितता की जा रही तथा बार-बार चेतावनी की बावजूद कोई सुधार न होने पर कोटे की दुकान को निरस्त कर दिया गया।
कोटेदार द्वारा स्पष्टीकरण तथ्य विहीन होने के करण उप जिला अधिकारी ने जांच टीम की आख्या पर नारियाव गांव की एक कोटे की दुकान को निरस्त कर दिया। आदेश पत्र में कहा गया है कि वितरण व्यवस्था पूर्व की भांति रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

9 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

10 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

10 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

10 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

10 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

10 hours ago