अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिलायी गई नशा मुक्ति की शपथ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सामुदायिक विकास, पर्यावरण की सुरक्षा और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक योजनाओं में स्वयंसेवा के माध्यम से वृहद स्तर पर योगदान तथा सभी प्रकार के नशे का त्याग करने के हेतु युवाओं को प्रेरित किये जाने के उद्देश्य ‘‘नशा मुक्ति’’ की थीम पर आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट व विकास भवन सभागार तथा इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम बहराइच सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में मौजूद लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलायी गई।
देश की चुनौती को स्वीकार करते हुए हम नशा मुक्त प्रदेश अभियान के अन्तर्गत एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल स्वयं को बल्कि समुदाय, परिवार, मित्र को भी नशा मुक्त कराएंगे। हम अपने प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर सम्भव प्रयास करेंगे’’।
उल्लेखनीय है कि अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर ने कलेक्ट्रेट सभागार, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने विकास भवन सभागार तथा क्रीड़ाधिकारी नीरज मिश्र ने इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में नशामुक्ति की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, एनआरएलएम रामेन्द्र कुशवाहा, पीडी डीआरडीए राज कुमार, डीपीओ राजकपूर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी गुलाम वारिस सिद्दीकी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी, बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे। नशामुक्ति शपथ के उपरान्त विभिन्न स्थलों पर स्थान की उपलब्धता के अनुसार पौधरोपण भी किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

13 minutes ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

33 minutes ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

34 minutes ago

21 फ़रवरी की पुण्यतिथि: इन महान हस्तियों को आज भी करता है देश नमन

21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…

35 minutes ago

मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर गिरफ्तार, अर्टिगा कार बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज पुलिस ने अर्टिगा कार चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी…

39 minutes ago

मूलांक अनुसार आज का राशिफल, शुभ अंक और लकी कलर जानें

जन्मतिथि के आधार पर मूलांक और भाग्यांक निकालकर व्यक्ति के स्वभाव, अवसर और चुनौतियों का…

40 minutes ago