गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सतत विकास हेतु जीव विज्ञान और अनुपयुक्त विज्ञान के एकाकृत अतः विषय पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्राणि विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुशील कुमार को एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाऊंडेशन ( एबीआरएफ) के द्वारा “प्राणि विज्ञान अनुसंधान में उत्कृष्टता पुरस्कार” प्राप्त हुआ।
कांफ्रेंस का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (सीएसटी, यूपी) द्वारा प्रायोजित एवं जैव संकाय एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर के द्वारा एबीआरएफ उत्तर प्रदेश के सहयोग से 27-28 अप्रैल को आयोजित किया गया।डॉक्टर सुशील ने अपना व्याख्यान “हेलिकोबैक्टर पायलोरी बैक्टीरिया के इन्फेक्शन और पेट के कैंसर के इंडियन एनिग्मा” के बारे में दिया।
डॉक्टर सुशील के 25 से ज्यादा शोध पत्र और 5 पुस्तक अध्याय अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित है इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्राणि विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रविकांत उपाध्याय सहित विश्वविद्यालय के बहुत से शिक्षको ने बधाई दी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…
UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…
Iran-US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब सैन्य कार्रवाई को…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…
अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…