डॉ राजू शर्मा बने लेफ्टिनेंट एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट व प्राचार्य अजय कुमार मिश्र ने दी बधाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर डां राजू शर्मा ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी कामठी नागपुर में 75 दिवसीय पी आर सी एन कोर्स को सफलता पूर्वक पूर्ण कर लेफ्टिनेंट का पद धारण करते हुए एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त किया।
शिक्षण संस्थानों में एवं बटालियन में एनसीसी की गतिविधियों को संचालित करने में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है ऐसे में एनसीसी की गतिविधियों को संचालित करने के विभिन्न मानकों पर खरे उतरने वाले टीचर्स एवं प्रोफेसरों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाता है। 46 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर से जुड़े शर्मा ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी कामठी नागपुर में 28 जुलाई से 09 अक्टूबर 2024 तक प्रशिक्षण में देश के विभिन्न स्थानों से प्रशिक्षु शामिल हुए जिसमें डॉ शर्मा ने भी प्रतिभाग किया और प्रशिक्षणो परांत होने वाली 09 अक्टूबर 2024 की पास आउट परेड करने के बाद एसोसिएट एनसीसी अफसर बनने से काफी प्रसन्न हैं। लेफ्टिनेंट शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपने गुरू डॉ गुण प्रकाश चैतन्य महाराज को देते हुए बताया कि उन्हीं की प्रेरणा से वह एनसीसी से जुड़कर देश की सेवा के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर उनके परिवार जनों एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट एवं प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र सहित शिक्षक गण एवं छात्र छात्राओं तथा यूपी 46 एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी वी के शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खुशी व्यक्त की।

rkpnews@desk

Recent Posts

ई-पॉस फेल? घबराएं नहीं, 26 को ओटीपी से मिलेगा राशन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…

10 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें 21 फ़रवरी का इतिहास

21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…

12 minutes ago

वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग

पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…

13 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

6 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

8 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

8 hours ago