दसवीं सालगिरह पर डॉ ने टीबी के मरीजो को लिया गोद

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
करहा मऊ मोहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ डॉक्टर संतोष कुमार यादव ने अपनी दसवीं सालगिरह पर, 10 टीवी के मरीजों को गोद लेकर एक मिसाल पेश किया, जबकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन पर सात टीवी के मरीजों को गोद लेकर एक मानवता का मिसाल पेश किया था वही आज अपनी सालगिरह पर 10 टीवी के मरीजों को गोद लेने का पुनित कार्य किया है। इस बाबत पूछे जाने पर डॉक्टर संतोष कुमार यादव ने बताया कि अपनी सालगिरह या जन्मदिन पर गरीब और असहाय लोगो की मदद करने से मन को संतुष्टि मिलती है, इसलिए जब तक 10 टीबी मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज चलेगा तब तक मरीजों को हर महीने चना, गुड़, मूंगफली, बादाम, सोयाबीन देते रहेंगे। वही टीबी मरीज मोनी गोड़ ने डॉक्टर संतोष कुमार यादव और उनके पूरे परिवार को कहा कि यह लोग गरीब और असहाय लोगों की मदद करते हैं इसलिए भगवान भी कहीं ना कहीं इनकी मदद किसी रूप में करता होगा और मैं भगवान से कामना करती हूं कि इनके जीवन में हमेशा खुशी कायम रहे। टीबी मरीज विशाल ने कहा कि लोग जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच में हजारों रुपए खर्च करके पार्टी करते हैं,अतः उन लोगों को भी डॉक्टर संतोष कुमार यादव से सीखना चाहिए । सभी टीबी मरीजों ने डॉक्टर संतोष कुमार यादव और उनके पूरे परिवार को आशीर्वाद दिया। और कुछ मरीजों ने तो यह भी कह दिया की इस युग के डाक्टर नहीं भगवान हैँ संतोष कुमार यादव।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

10 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

20 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

20 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago