नहर कटने से दर्जनों गांव जलमग्न, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

तुलसीपुर, बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।महराजगंज तराई-दीनानगर में राप्ती नहर के कटने से आस-पास के गांव का जलमग्न हुआ। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से राप्ती नहर परियोजना के अधूरे कार्य को लेकर जांच करके मांग की है।दीनानगर भलुहिया के गनवरिया के पास राप्ती मुख्य नहर का बांध के कटने से गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया है। नाहर के कटने से आसपास का गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया है। चारों तरफ पानी से घर घिरे होने से गांव वालों को सड़क पर निकलना खतरों से खाली नहीं रह गया है। छोटे-छोटे बच्चे उसी पानी के बीच से निकलते देखे जा सकते हैं।समाजसेवी नफीस चौधरी ने बताया कि दीनानगर में माइनर ना होने के कारण नहर का पानी व पहाड़ी पानी गांव में भर जाता है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर माइनर बनवाने की मांग की थी। लेकिन अधिकारियों ने ग्रामीणों के मांगों को अनसुना कर दिया। जिससे ग्रामीण प्रत्येक वर्ष नहर के कटने से इस दशा को जलते रहते हैं। ग्रामीण असलम जफर चौधरी वसीम समद बडकने बडकऊ कलीम मैराज श्यामसुंदर आदि ने आक्रोश जताते हुए बताया कि सरकार का दावा था कि बाढ़ से पहले नहर मरम्मत का इंतजाम कर लिया गया लेकिन हकीकत इसके विपरीत है सिर्फ कागजी कोरम पूरा करके कागजों में ही सिस्टम को सही कर दिया जाता है। लेकिन नहर मरम्मत धरातल पर नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बताया है कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण जिला अधिकारी के दफ्तर का घेराव भी करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

7 minutes ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

24 minutes ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

37 minutes ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना दिवस पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पंचवटी व हरिशंकरी पौधों का रोपण-वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

अधिवक्ताओं ने चुनी नई टीम, वैभव कांत मिश्र अध्यक्ष और ऋषिराज मिश्रा मंत्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने…

3 hours ago