अधिकारियों के मिली भगत से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे है दर्जनों अस्पताल

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) । श्रीदत्तगंज क्षेत्र बिना रजिस्ट्रेशन के कई हास्पिटल धड़ल्ले से चल रहे हैं तथा भोली भाली जनता की जेब ढीली कर रहे है। इनके पास न तो प्रशिक्षित चिकित्सक हैं और न ही स्वास्थ्य कर्मी। फिर भी जवंडिस बुखार से लेकर आपरेशन तक का जिम्मा उठाकर मरीजों की जान जोखिम में डालने से नहीं चूकते हैं। ऐसा भी नहीं कि इन अस्पतालों के बारे में विभाग को जानकारी न हो विभाग भली भांति अच्छी तरह से जानता है सी एच सी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक व जिम्मेदार अफसर सबकुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं। महदेइया बाजार में जगह जगह अस्पताल संचालित है श्रीदत्तगंज बाजार के चवाई मार्ग पर बिना रजिस्ट्रेशन डाक्टर के अस्पताल संचालित है ये महज़ बानगी है क्षेत्र में गांव के चौंक चौराहे पर कई ऐसे भी हैं, जो आगे मेडिकल की दुकान चला रहे हैं और पीछे दो कमरों में पूरा नर्सिंग होम संचालित कर रहे हैं। इन अस्पतालों में कोई डिग्री धारक चिकित्सक भी नहीं है। लेकिन हर तरह के मरीजों को भर्ती कर उनका आर्थिक शोषण के अलावा जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अभिषेक कुमार , मोनू,राहुल,विनोद कुमार, राम सजीवन जायसवाल, सूरज प्रसाद,चेतराम वर्मा, अरविंद यादव, मदन कुमार, मनोहर ने बताया कि जिम्मेदार अफसर सबकुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं मुख्यचिकित्सा अधिकारी के आफिस से साठ गांठ करके अस्पताल चल रहा है सब पैसे का खेल चल रहा है
श्रीदत्तगंज अधीक्षक डॉ विकल्प मिश्रा का कहना है कि ब्लाक क्षेत्र में अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं है साथ प्रशिक्षित डाक्टर की जानकारी विभाग के पास नहीं है शीघ्र अस्पतालों का निरीक्षण करके कारवाही की जायेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

2 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

2 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

2 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

2 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

2 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

3 hours ago