बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में कलयुगी बेटे ने मां पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बेटे के सिर पर खून इस कदर सवार था कि पड़ोस की महिला की भी हत्या कर दी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजवा दिया और आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गयी। हत्या करने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शनिवार दोपहर माला पांडे (55 वर्ष) पत्नी उमेश चंद्र पांडेय की उनके ही पुत्र प्रतीक पांडे (22 वर्ष) ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। इसी बीच किसी तरीके से मामले की जानकारी पाकर पड़ोस की महिला छाया देवी (55 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र पांडे माला के घर में उसे देखने गई तो आरोपी प्रतीक ने उन पर भी फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गड़वार थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…
अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…
नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…