लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर चर्चा के दौरान सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2047 का सपना दिखाना ऐसा है, जैसे बेरोजगारों से कहना – “तुम्हारे पोते–पोती को नौकरी मिलेगी, तुम बस आशा रखो।”

शिवपाल ने आरोप लगाया कि लाखों युवाओं को रोजगार का इंतजार है, स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है और अपराधियों का “अमृत काल” चल रहा है। महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़कों पर हालात असुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि गांव के स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटके हैं, न डॉक्टर हैं, न दवा, और एक अस्पताल में तो कुत्ता लेटा मिला। शिक्षा व्यवस्था में आधे स्कूलों में बिजली, शिक्षक, किताबें व ड्रेस का अभाव है, फर्नीचर जर्जर है। कॉलेजों में क्लास नहीं, सिर्फ परीक्षाएं हो रही हैं और ठंड में बच्चे हाथ सुन्न कर देने वाली ठिठुरन में परीक्षा दे रहे हैं।

भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पैसे कोई नियुक्ति नहीं हो रही, सेंटर तक पैसों से तय हो रहे हैं। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए बोले—“आठ साल की नाकामी को 22 साल के सपने से ढंका जा रहा है, गरीब को 2047 तक इंतजार करने को कहा जा रहा है, इलाज सिर्फ भाजपा के अमृत काल में होगा।”

Editor CP pandey

Recent Posts

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

4 minutes ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

15 minutes ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

54 minutes ago

सिकंदरपुर में मार्च माह का बिजली रोस्टर जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…

1 hour ago

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

7 hours ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

9 hours ago