भारत माता के चरणों में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की याद में 15 अगस्त को एक दीपक अवश्य जलाएं : पंकज जैन

आगरा(राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश में मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत देश-भर में अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है। देश के गांव-गांव से, कोने-कोने से, 7500 कलशों में मिट्टी लेकर ये अमृत कलश यात्रा’ देश की राजधानी दिल्ली पहुचेंगी।इस शुभ अवसर पर राष्ट्रवादी चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी पंकज जैन ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में हो रहे इन सारे आयोजनों का सबसे बड़ा सन्देश यही है कि हम सभी देशवासी अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करें। तभी हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा कर पायेंगे और उनके सपनों का भारत बना पाएंगे। आजादी के बीर सपूतों के आदर्शो को आत्मसात कर उनके पदचिन्हों पर चल कर हम सभी लोगो को देश की सुरक्षा व विकास में अपना योगदान देंना हैं, तभी जाकर देश वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा अपने साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधे लेकर भी आएगी। 7500 कलश में आई मिट्टी और पौधों को मिलाकर नेशनल वॉर मेमोरियल के समीप ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण किया जाएगा। ये अमृत वाटिका ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत का’ भी बहुत ही भव्य प्रतीक बनेगी। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, एक वेबसाइट भी लॉन्च की गई है, जहां लोग मिट्टी या मिट्टी का दीपक हाथ में लेकर अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। ऐसा करके, हम भारत को एक विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को खत्म करने, हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता और एकजुटता बनाए रखने और नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने और राष्ट्र की रक्षा करने वालों का सम्मान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए पंच प्राण की प्रतिज्ञा ले सकते हैं।

मैं पंकज जैन मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर जवानों को शत-शत नमन करता हूं और राष्ट्रहित में,

“मैं पंकज जैन शपथ लेता हूँ कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊँगा।

मै पंकज जैन शपथ लेता हूँ कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिये हर सम्भव प्रयास करूंगा।

मै पंकज जैन शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिये हमेशा कार्य करता रहूँगा।

मै पंकज जैन शपथ लेता हॅू कि देश की एकता और एकजुटता के लिये सदैव प्रयासरत रहूँगा।

मै पंकज जैन शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा।

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अपनी मातृभूमि को नमन करने का बहुत ही शुभ अवसर मिला है। अपने देश को आजाद करने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देशभक्तों को याद करने का क्षण मिला है। इसे उत्सव और भव्यता के साथ मनाएं। देशहित में अपने प्राण भारत माता के चरणों में न्योछावर करने वाले शहीदों की याद में आगामी 15 अगस्त को एक दीपक अवश्य जलाएं।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

30 minutes ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

4 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

4 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

4 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

4 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

4 hours ago