वीडियो कॉल से डीएम का औचक निरीक्षण: कई अधिकारी मिले अनुपस्थित

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनमानस की शिकायतों / समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं अधिकारियों / कर्मचारियों की समय से कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने को डीएम पवन अग्रवाल द्वारा लगभग पूर्वान्ह 10.00 बजे से 10.25 बजे के मध्य वीडियो कॉल के माध्यम से जनपद स्तरीय, ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति चेक की गई। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलरामपुर, जिला पंचायतराज अधिकारी बलरामपुर, उपजिलाधिकारी उतरौला, पल्लवी सचान खण्ड विकास अधिकारी श्रीदत्तगंज अपने कार्यालय में उपस्थित मिले। जबकि जिला विकास अधिकारी बलरामपुर, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण बलरामपुर, जिला कृषि अधिकारी बलरामपुर, उपनिदेशक कृषि बलरामपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर, उपजिलाधिकारी तुलसीपुर, खण्ड विकास अधिकारी बलरामपुर, खण्ड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा, खण्ड विकास अधिकारी गैसड़ी व खण्ड विकास अधिकारी गैड़ासबुजुर्ग कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। डीएम द्वारा पूर्व में स्पष्ट निर्देश दिये गये थे कि समस्त कार्यालयाध्यक्ष ससमय अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता दर्शन एवं जनसमस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे । वीडियो कॉल के माध्यम से अनुपस्थित अधिकारियो को अपना लिखित स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित अधिकारियों केविरूद्ध नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने कहा कि जनमानस की शिकायतों/ समस्याओं का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता हैं। सभी अधिकारी प्रातः 10 बजे से 12 बजे कार्यालय में उपस्थित रहकर जनमानस की शिकायतों /समस्याओं को सुनकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेंगे , लापरवाही पर सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

37 minutes ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

2 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

2 hours ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago