डी एम ने बलरामपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)08 अक्टूबर..जनपद में राप्ती नदी का जलस्तर हाईएस्ट फ्लड बिंदु को पार करते हुए 105.610 पहुंच गया है जो कि खतरे के निशान 104.62 से 0.99 सेंटीमीटर ऊपर है। जनपद के कई क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है। जनपद में सर्वाधिक प्रभावित तहसील जनपद बलरामपुर सदर है।

जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना द्वारा राप्ती नदी सिसई घाट पहुंचकर बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया गया एवं ग्राम सिसई में बाढ़ की स्थिति देखी गई, उन्होंने उपजिलाधिकारी को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जाने का निर्देश दिया। बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था प्रदान किए जाने, उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसे लोगों को नावो के माध्यम से तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने का निर्देश दिया।

👉राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित लोग पानी बढ़ने का ना करें इंतजार, बाढ़ राहत केंद्र में ले शरण

नावों में रस्सी एवं लाइव जैकेट की उपलब्धता का निर्देश दिया। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग पानी बढ़ने का इंतजार ना करें एवं अपने नजदीकी राहत केंद्र में शरण लें।

इस दौरान मेवालाल चौकी के पास तेज धारा को पार करते हुए बाइक सवार का तेज धारा में बहते हुए देख जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल पुलिस कर्मियों को व्यक्ति को बचाने के लिए को निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन में रस्सा निकाल कर तुरंत फेंका गया तथा डूबते हुए व्यक्ति को बचाया गया। जिलाधिकारी द्वारा मेवा लाल चौकी के बाद हल्के वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने एवं सड़क के दोनों तरफ है रस्सा लगाए जाने का निर्देश दिया गया।

संवाददाता बलरामपुर..

parveen journalist

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

2 hours ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

4 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

5 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

5 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

7 hours ago