डीएम ने सदर तहसील के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लिया डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायजा

डिजिटल क्रॉप सर्वे में न बरते लापरवाही:डीएम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज सदर तहसील के ग्राम पंचायत डुमरी, रघवापुर, देवरिया मीर, चक सराय बदलदास, अमरी झंगा, भगवानपुर एवं पुरुषोत्तमपुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने लेखपाल एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे शासन की प्राथमिकता का कार्य है। इसके अंतर्गत लेखपाल एवं रोजगार सहायकों द्वारा एग्री स्टैक मोबाइल एप के माध्यम से प्रत्येक खेत से जुड़ा आंकड़ा मौके पर जाकर एकत्र किया जा रहा है। एप के माध्यम से बोयी गई फसल और रकबे की सटीक जानकारी दर्ज होगी। बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, आगजनी जैसे आपदाओं के समय फसलों को होने वाली क्षति का सटीक आंकलन कर उचित मुआवजा देने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार सत्यापन करने से मुक्ति मिल जाएगी, जिसका त्वरित लाभ किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं में होगा। जिलाधिकारी ने सर्वे में लगे कार्मिकों का उत्साहवर्धन कर उन्हें निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। कार्य को समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। सर्वे कार्य में लापरवाही करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार सदर केके मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago