डीएम ने अधिशाषी अभियंता, विद्युत का रोका वेतन

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र का ससमय निस्तारण न किए जाने के कारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड शिकायती प्रार्थना पत्रों का ससमय निस्तारण न किए जाने को गंभीरता से लेते हुए अधिशाषी अभियंता, विद्युत, खलीलाबाद, संत कबीर नगर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड शिकायती प्रार्थना पत्र का ससमय निस्तारण किये जाने तथा कोई भी प्रकरण डिफाल्टर न हो, का स्पष्ट निर्देश दिया गया है, परन्तु संदर्भों की समीक्षा बैठक में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अधिशाषी अभियंता, विद्युत, खलीलाबाद द्वारा असंतुष्ट 19 प्रकरणों का स्पेशल क्लोज ससमय नहीं कराया गया। शिकायती संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीन रवैया अपनाए जाने को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वेतन बाधित करने का आदेश दिया है।

Karan Pandey

Recent Posts

वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रदेश के टॉप 5 में शामिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…

20 minutes ago

गुरू आज्ञा ईश वरदान

माँ की गोद, पिता की छत्रछाया में,जग के सारे तीरथ धाम बसते हैं,माता-पिता की निशिदिन…

24 minutes ago

एनएसएस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा और नेतृत्व भावना विकसित करने का आह्वान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों…

27 minutes ago

दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर महराजगंज में ब्राह्मण समाज ने जताई आपत्ति

प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द को विकल्प बनाए जाने पर नाराजगी, जांच कर कार्रवाई की मांग…

42 minutes ago

सिसवा मुंशी चौराहे पर दिनदहाड़े युवक पर लाठी-डंडों से हमला

दो बाइकों से आए 4–5 नकाबपोश युवकों ने घेरकर की बेरहमी से पिटाई, गंभीर रूप…

58 minutes ago

दुष्टों के संहार के साथ प्रभु श्रीराम ने किया था मर्यादा स्थापित

अजयपुरा में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ…

1 hour ago