शान्तिपूर्ण मतदान के लिए निरन्तर भ्रमणशील रहीं डीएम-एसपी

आयुक्त-डीआईजी व प्रेक्षकगण ने भी किया क्षेत्र का भ्रमण

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अन्तर्गत 57-कैसरगंज (आंशिक) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जनपद की समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 287-पयागपुर एवं 288-कैसरगंज के मतदान को स्वतन्त्र,निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये l जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला सहित जनपद के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मतदान व्यवस्था के लिए नियुक्त किये गये ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट व समकक्ष पुलिस अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया का जायज़ा लेते रहे l तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। इसके अतिरिक्त आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह तथा भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कैसरगंज के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक निधि निवेदिता,पुलिस प्रेक्षक अर्नब राय व व्यय प्रेक्षक गौरांगा चन्द्रा दास भी क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का जायज़ा लेते रहे।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने घाघरा नदी के कछार में स्थित मतदान केन्द्र तप्पेसिपाह, बम्भौरा, उ.प्रा.वि.जरवल, जय जवान जय किसान इण्टर कालेज, गण्डारा, गोड़हिया नम्बर-2 के मंगल मेला इत्यादि मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लोगों से अपील की कि वोट देने के बाद वह अपने घरों की ओर प्रस्थान करें तथा अनावश्यक रूप से मतदान केन्द्र के आस-पास भीड़ न लगायें। भ्रमण के दौरान पोलिंग एजेन्ट्स को भी हिदायत दी गयी कि वह मतदान केन्द्र के अन्दर बैठकर प्रक्रिया को देखते रहें अनावश्यक रूप से इधर-उधर न घूमें। मतदान केन्द्रों पर मौजूद सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया कि मतदान केन्द्र के अन्दर किसी को मोबाइल न ले जाने के आदेशों पर सख्ती से अमल कराया जाय तथा मतदान केन्द्र के आस-पास अनावश्यक भीड़-भाड़ एकत्र ने होने दें।
मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान जहॉ जिलाधिकारी मतदान केन्द्र के अन्दर जाकर मतदान प्रतिशत, मतदान कार्मिकों तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा ले रही थीं l वहीं पुलिस अधीक्षक मतदान केन्द्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात सुरक्षा कार्मिकों को शान्ति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहीं थीं। निरीक्षण के दौरान सभी ज़ोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से स्वयं भी भ्रमण शील रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस आफिसर भी बेहतर तालमेल के साथ भ्रमणशील रहते हुए मतदान को सकुशल सम्पन्न कराएं। विधानसभा कैसरगंज व पयागपुर के मतदाताओं ने दिखाया जोश कैसरगंज में 4.32 व पयागपुर में 3.06 प्रतिशत अधिक दर्ज हुआ मतदान l मतदाता पर्ची वितरण के लिए डीएम के प्रयासों का दिखा असर l बहराइच लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अन्तर्गत 57-कैसरगंज (आंशिक) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 287-पयागपुर में 57.39 प्रतिशत तथा 288-कैसरगंज में 56.61 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। उल्लेखनीय है कि विगत लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में पयागपुर में 53.07 व कैसरगंज में 53.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस प्रकार विगत निर्वाचन की अपेक्षा 2024 के मतदान में 4.32 प्रतिशत तथा कैसरगंज में 3.06 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। डीएम मोनिका रानी ने मतदाता प्रतिशत में बढ़ोत्तरी को देखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों तथा विशेषकर दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को बधाई दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

10 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

19 minutes ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

51 minutes ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

1 hour ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

1 hour ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago