बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
आईसीपी निर्माण की गति को तेज करने का दिया निर्देश
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा भारत– नेपाल सीमा सोनौली और आईसीपी सोनौली का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा पर चेकपोस्ट, नो मैंस लैंड को देखा। दोनों अधिकारियों ने एसएसबी के अधिकारियों से सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और विदेशी नागरिकों के नियमानुसार आवा- जाही को लेकर बैठक की। उन्होंने बाहरी लोगों के आगमन से संबन्धित रिकॉर्ड को बेहतर व व्यवस्थित तरीके से रखने का निर्देश दिया। एसएसबी और इमीग्रेशन कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय के लिए भी कहा ताकि बाहरी लोगों के आवाजाही को पारदर्शी और नियमानुसार सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों का आवागमन एक संवेदनशील विषय है। इसलिए इस विषय पर दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद अहम है। एसएसबी द्वारा नो मैंस लैंड में कई लोगों द्वारा नालियों की निकासी का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने उपजिलाधिकारी नौतनवा को उक्त समस्या के निदान हेतु संबंधित विभागों से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। सीमा पर सतर्कता और पेट्रोलिंग को लेकर भी जरूरी निर्देश दिया।
इसके उपरांत उन्होंने आईसीपी सोनौली का निरीक्षण किया। एलपीएआई के अधिकारियों के साथ वार्ता में आईसीपी के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त किया और समयसीमा के अनुपालन को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार, एसएसबी के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं को बेहतर…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत भलुअनी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड…
तीन सूत्रीय मांग पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कौशल आधारित नियुक्तियों को बढ़ावा देने…