डीएम-एसपी ने किया गो आश्रय स्थल कसेहरी बुज़ुर्ग का निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)I देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर संकल्प से प्रेरित होकर आकांक्षात्मक जनपद बहराइच को चारा विशेषकर हरा चारा प्रबन्धन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र निरन्तर प्रयत्नशील है। अस्थायी गो-आश्रय स्थलों में आवासित निराश्रित गोवंशों के नैपियर घास की बुआई की गई है। इसके अलावा अब तक जनपद के 1500 किसानों को नैपियर घास के बीज का वितरण किया गया तथा तथा जनपद में लगभग 211 हैक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में नैपियर घास का क्षेत्र विस्तार हो चुका है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने अस्थायी गो-आश्रय स्थल कसेहरी बुज़ुर्ग का भ्रमण कर यहॉ पर 04 अगस्त 2022 को बोई गई नैपियर घास के खेत को देखा। चरागाह में बोई गई नैपियर घास की प्रगति का जायज़ा लेने पर डीएम ने पाया कि मात्र 59 दिवस में ही पूरी तरह से घास के तैयार हो जाने पर खण्ड विकास अधिकारी कैसरगंज अजीत कुमार सिंह व ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता तथा अन्य श्रमिकों के प्रयासों को सराहा। निरीक्षण की एक विशेषता यह रही कि डीएम डॉ. चन्द्र ने नैपियर घास के खेत को पानी देने के लिए अपने हाथों से हैण्डिल घुमाकर पम्पिंग सेट को चालू किया। चरागाह के निरीक्षण के उपरान्त डीएम ने गो-शाला का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा एसपी के साथ गोवंशों को हरा चारा, फल, गुड खिलाकर गो-सेवा की।
डीएम डॉ. चन्द्र ने जिले के किसानों तथा पशुपालकों से अपील की है कि नैपियर घास एक ऐसी घास है जिसको एक बार बोने से लगभग 04 से 05 वर्षों तक एक वर्ष में तीन से चार बार कटाई भी की जा सकती है। नेपियर घास में 12 से 14 प्रतिशत तक प्रोटीन की मात्रा पायी जाती है जो पशुओं के लिए बहुत लाभदायक है। इससे पशुओं में दूध की भी वृद्धि होती है। इस घास को छोटे सी जगह तथा मेढ़ पर भी बोया जा सकता है। जिसका तात्पर्य है कि बड़े किसानों से लेकर छोटे किसान भी बो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व डीएम व एसपी ने थाना कैसरगंज में श्री मॉ दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शासन द्वारा जारी अद्यतन दिशा निर्देशों की जानकारी प्रदान करते हुए सभी से अपील की कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाएं। एसडीएम महेश कुमार कैथल व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष दद्दन सिंह को निर्देश दिया कि क्षेत्र कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्कता बनायें रखें। इसके बाद डीएम व एसपी ने थाना रानीपुर का भी निरीक्षण क्षेत्र में कानून एवं शान्तिम व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिहार से कानपुर जा रहे सरिया ट्रक में बड़ा गबन, देवरिया में खुलासा

🚨 बिहार से कानपुर जा रहा सरिया बीच रास्ते बेचने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, 25…

20 minutes ago

वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप: सपा ने बीजेपी पर साधा निशाना, मेंहदावल में सियासी घमासान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर जिले की मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में…

56 minutes ago

माँ शीतला धाम के पुनर्निर्माण से पूर्वांचल को मिलेगा नया धार्मिक गौरव

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।पूर्वांचल की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊँचाई देने जा…

1 hour ago

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, प्रशांत किशोर की याचिका खारिज

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

🌏 सुबह-सुबह लखनऊ में भूकंप, गोंडा रहा केंद्र 3.7 तीव्रता के झटकों से डोली धरती

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भूकंप के हल्के झटके शुक्रवार…

2 hours ago

रफाल, तेजस और प्रचंड की गर्जना से जैसलमेर का आसमान दहकेगा

वायु शक्ति 2026: सिर्फ अभ्यास नहीं, भारत की वायु शक्ति का निर्णायक संदेश जैसलमेर (राष्ट्र…

2 hours ago