डीएम ने की आधार प्रमाणीकरण प्रगति की समीक्षा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आधार प्रमाणीकरण की प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने विभागवार आधार निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने डाक विभाग को 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के आधार निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि आधार निर्माण के पूर्व सक्षम स्तर से आवेदक का सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने चौक बाजार में एक उप डाकघर की स्थापना हेतु शासन को उनकी ओर से पत्र भेजने हेतु भी पोस्टमास्टर महराजगंज को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सभी सीएचसी और ब्लाकों पर समय निर्धारित करते हुए डाक विभाग के माध्यम से आधार निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंनअक्रियाशील और खराब पड़े मशीनों को क्रियाशील करने हेतु संबंधित विभागों को उनकी ओर से शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया की उपलब्ध मशीनों का प्रयोग इस तरह से करें कि न्यूनतम एक आधार मशीन सभी केंद्रों पर उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी ब्लाकों में उपयुक्त जगह का चयन करते हुए और एक सप्ताह में सत्यापन करवाते हुए सभी ब्लाकों और तहसील में एक–एक आधार सेवा केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया तथा सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए आधार निर्माण में तेजी लाएं। सीमावर्ती क्षेत्रों में आधार कार्ड के सत्यापन हेतु टीम गठित कर डोर टू डोर सत्यापन का कार्य कराएं। उन्होंने 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों के आधार निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में उन्होंने लोगों में जागरूकता पैदा करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में सीएमओ डॉ नीना वर्मा, डी एसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गांव से राजभवन तक का सफर, संगठन की राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक कलराज मिश्र की प्रेरक यात्रा

जन्मदिन विशेष: लेखक: राजकुमार मणि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान…

3 hours ago

धरती से दिल्ली तक समाजवाद की बुलंद आवाज थे मुलायम सिंह यादव, जननेता ‘नेताजी’ की विरासत आज भी जीवंत

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सम्पादक 📰 राष्ट्र की परम्परासरकार की बात आप तक, जन-जन की आवाज…

3 hours ago

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

6 hours ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

22 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago