खरखट्टन पुरवा में डीएम मोनिका रानी ने किया पौधरोपण ,बच्चों को किया पौध का वितरण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पौधरोपण अभियान के प्रति आमजन में जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से वन प्रभाग बहराइच के तत्वावधान में खरखट्टन पुरवा चौराहा के निकट आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजीव कुमार के साथ कृष्ण कुमार के द्वार पर सहजन का पौध रोपित किया तथा मौके पर मौजूद बच्चों को डीएम ने आम, नीम, सहजन इत्यादि प्रजाति के पौध का वितरण कर कहा कि इसे अपनी मां के साथ जाकर उपयुक्त स्थान पर रोपित करना और जिस प्रकार आपकी मां आपका ख्याल रखती है उसी तरह आप लोग पौधे की देखभाल करना।
डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अधिकाधिक पौध रोपण की अपील करते हुए कहा कि इस सुन्दर धरा तथा पर्यावरण की सुरक्षा का सरल उपाय पौधरोपण है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की समस्या बताये जाने पर डीएम ने नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष को प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी शिवपुर डॉ. नलिन राजा, बीडीओ शिवपुर राजेन्द्र प्रसाद, वन क्षेत्राधिकारी नानपारा हरिओम श्रीवास्तव, सीडीपीओ राम स्वरूप मौर्य, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस.बी. यादव, नायब तहसीलदार नानपारा हर्षित पाण्डेय, थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

34 minutes ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

34 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

2 hours ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

2 hours ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

2 hours ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

2 hours ago