डीएम ने चौक क्षेत्र का किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज चौक क्षेत्र का निरीक्षण किया और विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड, हेल्थ एटीएम आदि का अवलोकन किया। जांच किट खत्म होने के कारण हेल्थ एटीएम के कार्यरत न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सीएमओ को तत्काल किट की उपलब्धता कराते हुए हेल्थ एटीएम को शुरू करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने ने अस्पताल की रसोई को भी देखा और भर्ती मरीजों के डाइट की जानकारी ली। आज की तिथि में एक मरीज के भोजन बनने के बावजूद उसका विवरण रजिस्टर में दर्ज न होने पर चेतावनी देते हुए आगे से रोज विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया। अस्पताल में साफ-सफाई को भी बेहतर करने का निर्देश दिया।
उन्होंने ईओ चौक को नगर क्षेत्र में सड़क व सार्वजनिक कार्यालयों के सुंदरीकरण हेतु अशोक वृक्ष लगवाने का निर्देश दिया तथा नगर क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों के बारे में पूछा। ईओ द्वारा बताया कि मुख्य चौराहे पर एक सामुदायिक शौचालय व एक पिंक शौचालय बनवाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने एक और जगह चिन्हित कर सामुदायिक शौचालय निर्माण का निर्देश दिया। साथ ही जगह जगह कचरे का डब्बा लगवाने के लिए भी निर्देशित किया।
इसके उपरांत उन्होंने निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम के ले-आउट प्लान को देखा और परियोजना के लागत की जानकारी ली। जेई पीसीएल अशोक कुमार ने बताया कि परियोजना की लागत 9 करोड़ 55 लाख है और इसमें मल्टी पर्पज हाल, बैडमिंटन कोर्ट, कब्बडी कोर्ट, शूटिंग रेंज व फिटनेस सेंटर सहित अन्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी। उन्होंने ने आवश्यक परिवर्तन करते हुए फुटबाल सहित कुछ अन्य खेलों की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों को कुछ अन्य खेल खेलने का अवसर मिल सके। दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज के बगल में इंटरलॉकिंग सड़क के चौड़ी करण तथा अवैद्यनाथ डिग्री कॉलेज के बगल में सड़क निर्माण हेतु प्राक्कलन उपलब्ध कराने हेतु ईओ चौक को निर्देशित किया।
अंत मे सोनाड़ी देवी मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर मे निर्माणाधीन सत्संग भवन को देखा और परियोजना को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में बेहतर साफ-सफाई हेतु ईओ को निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, ईओ चौक दिनेश कुमार, चिकित्साधिकारी चौक डॉ राम स्वरूप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

46 minutes ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

51 minutes ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

60 minutes ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

1 hour ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

1 hour ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

1 hour ago