डीएम ने की धान खरीद की समीक्षा बैठक

धान खरीद केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश— डीएम

जनपद में 18196 किसानों का पंजीकरण जिनमे 342 किसानों से 8400 कुंतल धान की खरीद की गई

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा धान खरीद की समीक्षा बैठक संबंधित विभागों और एजेंसियों के प्रबंधकों के साथ की गई।
जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि धान खरीद में शून्य खरीद वाला कोई केंद्र न हो। उन्होंने कहा कि किसानों के पंजीकरण को बढ़ाएं और जिन किसानों से खरीद हो गई है, फोन के माध्यम से उनसे फीडबैक की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पंजीकृत किसानों के सत्यापन को तेज करने का निर्देश दिया और इसके लिए एक अतरिक्त एसडीएम को लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर सीसीटीवी लगवाने और पर्याप्त संख्या में ई–पॉप मशीनों को की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने सभी क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को पराली न जलाने के विषय में जागरूक करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने बिक्री के लिए आने वाले सभी किसानों से बात कर उन्हे पराली जलाने से होने वाले नुकसान और इस संदर्भ उच्चतम न्यायालय के आदेश सहित कड़े प्रावधानों के विषय में अवगत कराने का निर्देश दिया।
जनपद में अबतक 18196 किसानों का पंजीकरण हो चुका है। जिनमे 342 किसानों से 8400 कुंतल खरीद की जा चुकी है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला मेंविपणन अधिकारी विवेक सिंह, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

9 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

21 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

38 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

49 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

59 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

1 hour ago