महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा निर्माणकार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ की गयी।
जिलाधिकारी ने दौलतपुर वनटांगिया ग्राम को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने हेतु एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को डीएफओ के साथ बैठक कर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने चौक रोड पर डिवाइडर व महंत अवैद्यनाथ डिग्री कॉलेज के सामने सड़क की मरम्मत के कार्य को भी यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को दिया। उन्होंने आईसीपी की ओर जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन दो पुलों को दीपावली तक पूर्ण करने हेतु इंडो-नेपाल डिवीजन को निर्देशित किया।
बस स्टेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने 15 नवम्बर तक पूर्ण करने के लिए कहा। नगर पंचायत पनियरा के निर्माण में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने एक्सईएन सीएनडीएस को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्रम पद्धति विद्यालय के सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट नौतनवां के निर्माण की गुणवत्ता की जाँच हेतु समिति के गठन करने और एक हफ्ते में जाँच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था सीएलडीएफ द्वारा वनटांगिया स्कूलों में बाउंड्री वाल न कराने पर नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल को पूर्ण करने हेतु कड़ा निर्देश दिया।
उन्होंने गतिमान परियोजनाओं को लक्ष्य निर्धारित कर ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा कहा कि गुणवत्ता में कमी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परियोजनाओं के संदर्भ में समय सीमा का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि निर्माणकार्यों में में निर्धारित मानकों का पालन हो और सभी कार्यदायी संस्थाएं इसको सुनिश्चित करें।
बैठक में डीएफओ पुष्प कुमार के, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित रहे।
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…