मतदान केन्द्रों पर सुविधाओं के संदर्भ में डीएम ने की समीक्षा बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज सभी मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) के संदर्भ में संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शत–प्रतिशत बूथों पर बाउंड्री वॉल का निर्माण ग्राम पंचायत, निकायों के माध्यम से सुनिश्चित कराएं। साथ ही बूथों पर रैंप निर्धारित मानकों के अनुसार कराएं। सभी बूथों पर साइनेज की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। उन्होंने विद्युत विभाग को सभी बूथों पर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पूर्व 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि सुनिश्चित करें कि सभी बूथों पर हैंडपंप रीबोर हो जाए।स्वास्थ्य विभाग को सभी मतदान केंद्रों पर आशा की तैनाती करने के साथ मेडिकल किट भी मतदान दिवस हेतु ससमय तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्मी को देखते हुए हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन प्रत्येक जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एक मोबाइल मेडिकल वाहन की व्यवस्था आरबीएसके के माध्यम से सुनिश्चित करें, ताकि किसी मेडिकल इमरजेंसी में मरीज को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक व्हील चेयर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें और मतदान केंद्रों पर 18 वर्ष के कम उम्र के वालंटियर्स को भी तैनात करें।
उन्होंने सभी एआरओ को निर्देशित किया कि वे स्वयं न्यूनतम 20 प्रतिशत बूथों का भौतिक सत्यापन कर लें। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बूथों पर एएमएफ संबंधी कार्यों का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सर्वाधिक महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। अगर निर्वाचन कार्यों में कोई भी शिथिलता पाई जाती है, तो व्यक्तिगत जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही तय की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम/बीईओ, डीआईओएस अमरनाथ राय, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, डीपीओ दुर्गेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

3 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

3 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

4 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

5 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

5 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

6 hours ago