लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करने हेतु डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट,सेक्टर पुलिस ऑफिसर तथा जोनल मजिस्ट्रेट,जोनल पुलिस ऑफिसर की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सकुशल और पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने में सेक्टर,जोनल मजिस्ट्रेट और संबंधित पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। पूर्ण विश्वास है कि सभी लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन दृढ़ संकल्पित होकर करेंगे। उन्होंने सभी सेक्टर, जोनल ऑफिसरों को निर्देशित किया कि वे अपने केंद्र,बूथों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं प्रेषित करें। महराजगंज – 63 लोकसभा क्षेत्र में सेक्टर,जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती विधानसभा वार किया गया है। अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित केन्द्र,बूथ के निरीक्षण में इस बात का स्प्ष्ट उल्लेख करें कि वहां रैम्प, शौचालय, लाइट व छाया सहित निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक व्यवस्था है कि नही। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर प्रारूप में स्पष्ट रूप में अंकित करें।
उन्होंने निर्देशित किया कि 18 मार्च को विधानसभा क्षेत्र महराजगंज,19 मार्च को विधानसभा पनियरा व फरेंदा तथा 20 मार्च को नौतनवां एवं सिसवा विधानसभा क्षेत्रों के केंद्र,बूथों का निरीक्षण कर अधिकारी आधारभूत आवश्यकताओं को देखते हुए वी 0एम0 2 एवं वी0एम0 3 प्रारूप पर अपने जोनल मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करें। जनपद में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 112 सेक्टर बनाये गए हैं, जिसमे 328 क्रिटिकल बूथ का परीक्षण रिपोर्ट 3 दिन में तैयार कर प्रस्तुत करें। शेष केंद्र,बूथों का भी परीक्षण करें।
इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा सभी सेक्टर,जोनल अफसर को निर्वाचन में महत्त्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी निभाने हेतु विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित सेक्टर,जोनल ऑफिसर उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

2 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

3 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

4 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

4 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

6 hours ago