डीएम ने स्वीप अभियान के जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के समस्त मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये स्वीप अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा विभिन्न परिषदीय विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को जीएस वीएस इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर किया गया।
जिलाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत विभिन्न महविद्यालयों और परिषदीय विद्यालयों के लगभग 1400 बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य जनपद में मतदाताओं को लोकतंत्र और वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करना है।
आज से जनपद में स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रम मतदाता जागरूकता से संबंधित आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन का प्रयास विगत चुनाव में हुए 64.4% मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर 70% तक ले जाना है। उन्होंने रैली के आयोजन के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों और छात्र- छात्राओं को बधाई भी दिया। साथ ही सभी जनपदवासियों से 01 जून 2024 को बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि स्वीप अभियान के तहत 11 महाविद्यालयों और परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया। रैली जीएस वीएस इंटर कॉलेज से शुरू होकर सक्सेना चौक, हनुमानगढ़ी होते हुए पुनः जीएस वीएस इंटर कालेज पर समाप्त हुई।
रैली में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार, ईओ नगर पालिका आलोक मिश्रा, प्रधानाचार्य जीएस वीएस इंटर कालेज विजय बहादुर सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

14 minutes ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

36 minutes ago

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

12 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

13 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

13 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

13 hours ago